रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। इसके मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे भर्ती का आयोजन 3317 रिक्त पदों को भरेगा। आरआरसी डब्ल्यूसीआर अप्रेंटिस में आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। बता दें कि रेलवे द्वारा अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आरआरसी डब्ल्यूसीआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के लिए आवेदन 5 अगस्त से शुरू हुए थे। डब्ल्यूसीआर अप्रेंटिस विज्ञापन के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के विभिन्न रेलवे जॉन में मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, बढ़ई, टर्नर, गैस वेल्डर, उपकरण मैकेनिक और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेड पर भर्ती कर रहा है।
शैक्षणिक योग्यता और मासिक वेतन
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 10वीं में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में या आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा और कंप्यूटर संबंधित बेसिक नॉलेज होना चाहिए। पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का चयन केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में रिक्त पदों को भरने के लिए अप्रेंटिस की अस्थाई नियुक्ति की जा रही है। आरआरसी डब्ल्यूसीआर अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग- 141 रूपये
अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, महिला- 41 रूपये
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा- 15 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा- 24 वर्ष
इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 5 अग्स्त 2024 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में न्यूनतम 3 वर्ष से 5 वर्ष तक की छूट दी गई हैं।