फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC Recruitment 2021: उत्तर रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकालीं 3000 से ज्यादा नौकरियां, आज से शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया

Mon, 20 Sep 2021 04:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRC Recruitment 2021: उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRC Recruitment 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने उत्तर रेलवे संगठन के विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सोमवार को 12.00 बजे से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास युवा बेरोजगारों के लिए बेहतरीन अवसर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, नॉर्थ रेलवे की ओर से इस संबंध में संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना 14 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर को दोपहर 12.00 बजे से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक ही चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। 

10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा जरूरी

भर्ती के लिए 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। आवेदन के इच्छुक युवाओं की उम्र आवेदन के समय 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। अपरेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और एक निश्चित अवधि के लिए प्रशिक्षण से गुजरना होगा। नोटिस अवधि का विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन


अपरेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी

  • रिक्त पदों की कुल संख्या - 3093 पद
  • पद का नाम - अपरेंटिस
  • योग्यता - 10वीं पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा।
  • आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष के मध्य
  • चयन प्रक्रिया - मेरिट बेस्ड (rrcnr.org पर विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार विवरण की जांच कर सकेंगे)।


अपरेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • संक्षिप्त अधिसूचना जारी होने की तारीख : 14 सितंबर, 2021
  •  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 20 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि - 20 अक्तूबर, 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल भर्ती 2021 सांकेतिक अधिसूचना डाउनलोड करें।

विज्ञापन


नॉर्थ रेलवे - रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक
  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें