| प्रक्रिया | संशोधित तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 07-08-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 09-08-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| आवेदन पत्र में संशोधन (संशोधन शुल्क भुगतान सहित) की तिथियां | 10-08-2025 से 19-08-2025 तक |
| पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब विवरण अपलोड करने की तिथियां | 20-08-2025 से 24-08-2025 तक |
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में की जाएगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I का पद अपेक्षाकृत उच्च स्तर का है, जबकि ग्रेड-III पद अधिक संख्या में उपलब्ध हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड-I CBT परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20 और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, OBC/SC को 30% और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 25% अंक प्राप्त करने होंगे।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, इसके बाद मेडिकल टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटा जाएगा।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिनमें से 400 रुपये की राशि सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, एससी,एसटी, महिला, ईबीसी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है, जिसे सीबीटी-1 में भाग लेने पर पूरा वापस किया जाएगा। उम्मीदवारों को फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।