पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Tech, M.Tech, MBA, B.Ed, CA/CS/ICWA आदि में से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या योग्यता होनी चाहिए।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है। कुछ पदों के लिए आयुसीमा में छूट या अंतर हो सकता है, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है, यानी इन्हें कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹1,51,100 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। हर पद का वेतनमान अलग-अलग है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना...