फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Pharmacist: यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर पंजीकरण की अंतिम तिथि करीब, डिप्लोमा वाले करें आवेदन

Fri, 27 Mar 2026 06:40 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। फार्मेसी में डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि बेहद करीब है।
 
विज्ञापन
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से 29 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद, शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन के लिए 5 अप्रैल, 2026 तक का समय दिया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल चयनित अभ्यर्थियों द्वारा अलग से किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फार्मासिस्ट की कुल 560 रिक्तियां भरी जाएंगी। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
 
अनारक्षित 224
ओबसी 151
ईडब्ल्यूएस 56
एससी 118
एसटी 11
कुल 560 पद

पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर होगा चयन

फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET 2025) का स्कोरकार्ड जारी किया गया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में प्राप्त स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। फार्मेसी में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी होना अनिवार्य है। साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना जरूरी है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

इस भर्ती की परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

परीक्षा में विषय से संबंधित ज्ञान, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स तथा उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी।

यूपी में फार्मासिस्ट की सैलरी कितनी है?

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 (5200-20,200) ग्रेड पे-2800 का वेतनमान दिया जाएगा।

कितनी उम्र वाले भर सकते हैं फॉर्म?

इस भर्ती के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु तक के लोग आवेदन कर सकते हैं।
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
विज्ञापन

आवेदन करने संबंधी जरूरी बातें

  • सबसे पहले उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी (पीईटी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग, निवास स्थान और श्रेणी) की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को अपने ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा, जिसके लिए उसे यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 पंजीकरण संख्या और ओटीपी पासवर्ड जैसी जानकारी देनी होगी।
  • लॉगिन करने के बाद, उम्मीदवार की पूरी जानकारी, उसकी फोटो और हस्ताक्षर भी दिखाई देंगे। उम्मीदवार को उस पद से संबंधित जानकारी भरनी होगी जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है और आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • कृपया पात्रता, पहचान पत्र, पता विवरण और बुनियादी जानकारी सहित सभी दस्तावेज़ों की जांच करें और उन्हें एकत्रित करें।
  • कृपया भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन किए गए दस्तावेज तैयार रखें - फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र आदि।
  • ऑनलाइन आवेदन करने/आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें