फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFR Apprentice Vacancy: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में निकली 6000+ पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास के लिए मौका

Wed, 15 Jul 2026 10:29 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NFR Apprentice Recruitment: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
NFR Apprentice Vacancy - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NFR Apprentice Vacancy: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं, मंडलों और इकाइयों में कुल 6777 अप्रेंटिस पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें रिक्तियों का विवरण

विभाग पदों की संख्या स्लॉट का विभाजन
कठार (KIR) और तिनधरिया (TDH) कार्यशाला 1103 अनुबंध-I
अलीपुरदुआर (APDJ) 651 अनुबंध-II
रंगिया (RNY) 750 अनुबंध-III
लुमडिंग (LMG) 1274 अनुबंध-IV
तिनसुकिया (TSK) 860 अनुबंध-V
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप (NBQS) और इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881 अनुबंध-VI
डिब्रूगढ़ कार्यशाला (DBWS) 763 अनुबंध-VII
मुख्यालय (HQ)/मालिगांव 495 अनुबंध-VIII
कुल पद 6777 -

समझें आवेदन की शर्तें?

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ट्रेड को छोड़कर बाकी सभी ट्रेडों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50% कुल अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

विज्ञापन


मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) पदों के लिए उम्मीदवार का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। आवेदन के दौरान 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा पास प्रमाणपत्र की प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

कितना मिलेगा वेतन?

प्रशिक्षण अवधि वजीफे की राशि
प्रथम वर्ष 9,600 प्रति माह
द्वितीय वर्ष 10,560 प्रति माह (10% वृद्धि के साथ)
तृतीय वर्ष 11,040 प्रति माह (15% वृद्धि के साथ)
विज्ञापन

NFR Apprentice Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें