फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Result 2023: आरआरबी ने जारी किए एनटीपीसी लेवल 3 परीक्षा के नतीजे, यहां देखें कट-ऑफ

Sun, 22 Jan 2023 02:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Result 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी लेवल 3 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ-साथ कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। 
विज्ञापन
RRB NTPC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Result 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी लेवल 3 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ-साथ कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं।  जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी लेवल की परीक्षा दी है, वे परिणाम रेलवे कीआधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट के अलावा कट-ऑफ स्कोर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

 

रेलवे की तरफ से जारी नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को अब डीवी राउंड यानी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए जाना होगा। नोटिस में ये सूचना दी गई है। लिखा है – ‘यहां सूचीबद्ध रोल नंबर रखने वाले उम्मीदवारों को द्वितीय चरण सीबीटी में उनके स्कोर के आधार पर वेतन स्तर -3 में अधिसूचित पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए अंतरिम रूप से सूचीबद्ध किया गया है और वेतन स्तर - 3 में विभिन्न पदों के लिए प्राथमिकता दी गई है। जिन उम्मीदवारों को पे लेवल-6 और लेवल-5 के डीवी के लिए बुलाया गया था, लेकिन अनुपस्थित होने, कम मेडिकल फिटनेस आदि जैसे कारणों से सूचीबद्ध नहीं किया जा सका, उन्हें भी उनकी योग्यता के आधार पर लेवल-3 में पदों के लिए विचार किया जाएगा।


 

जल्दी ही शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन

पीडीएफ में आगे लिखा है, "दस्तावेज सत्यापन (डीवी) जल्द ही शुरू होगा और डीवी का कार्यक्रम वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। डीवी के लिए निर्धारित उम्मीदवारों को आरआरबी वेबसाइट से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए एक ईमेल और एसएमएस मिलेगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  •  पंजीकृत उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाना चाहिए।
  • होमपेज पर, एक्टिव नोटिस बोर्ड सेक्शन देखें।
  •  उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “21-01-2023 सीईएन-01/2019 (एनटीपीसी): लेवल-3 रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स”
  • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी
  • उस पर दर्ज विवरण के माध्यम से जाएं और पीडीएफ डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन

NTPC Level 3 कटऑफ सूची

आरआरबी चंडीगढ़ में अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 90.66667 रहा, एससी श्रेणी के लिए 79.33333, एसटी कैटेगरी के लिए 78, ओबीसी के लिए 86.66667 और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 85.66667 गया.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें