RRB Section Controller Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट अधिसूचना रोजगार समाचार पर प्रकाशित कर दी है। इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। अधिसूचना 23 अगस्त 2025 को जारी हुई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 14 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस बार सेक्शन कंट्रोलर पद पर कुल 368 रिक्तियां जारी की हैं। यह पद पे लेवल-6 (7th CPC के अनुसार) में आते हैं। सभी रिक्तियां देशभर के विभिन्न RRBs में वितरित की गई हैं और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने क्षेत्रीय RRB के अनुसार आवेदन करना होगा।
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।