फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Teacher Result 2024: राजस्थान हिंदी प्राध्यापक विषय का परिणाम घोषित, 928 अभ्यर्थियों की सूची हुई अपलोड

Sat, 23 Aug 2025 01:33 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC 1st Grade Hindi Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के हिंदी विषय का परिणाम जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में कुल 928 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC 1st Grade Teacher Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के हिंदी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस रिजल्ट में कुल 928 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है, न कि अंतिम चयन सूची। अंतिम परिणाम दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगा।

RPSC Hindi Result 2024 Cut Off: 

इस बार की कटऑफ ने कई उम्मीदवारों को चौंकाया है। खासकर EWS वर्ग की कटऑफ SC और OBC से कम रही। आइए देखें श्रेणीवार कटऑफ:
वर्ग सामान्य (General) महिला (WE) DV WD
जनरल 279.19 279.19 201.61 N.A.
एससी 224.12 201.64 200.99 N.A.
एसटी 162.90 162.90 N.A. N.A.
ओबीसी 247.84 247.84 N.A. N.A.
एमबीसी 181.27 - - -
ईडब्ल्यूएस 185.96 - - -

आगे की प्रक्रिया

  • चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) ऑनलाइन भरना होगा।
  • लिंक 28 अगस्त से 3 सितंबर, रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट कर मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित कॉपी के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
  • सत्यापन कार्य माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा की जाएगी आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच

विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। भरने के बाद आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अनिवार्यता

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट विकल्प से दो प्रतियों में आवेदन पत्र प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखना होगा। निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र और सभी मूल दस्तावेज व स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे। पात्रता की सभी शर्तों का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें