RRB NTPC UG Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त, 2025 से 9 सितंबर, 2025 तक आयोजित होने वाली है। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। सामान्य जागरूकता के लिए (40 अंक), गणित के लिए (30 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए (30 अंक)। कुल 100 अंकों की परीक्षा। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
RRB NTPC UG Selection Process: चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया सख्ती से नीचे उल्लिखित प्रक्रिया के अनुसार मेरिट सूची के आधार पर होती है:-
- सीबीटी 1
- सीबीटी 2
- टाइपिंग कौशल (यदि लागू हो)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
ऐसे हो सकते हैं मॉक टेस्ट में शामिल
आरआरबी एनटीपीसी के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- उपलब्ध लिंक 'आरआरबी एनटीपीसी मॉक टेस्ट' पर जाएं।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- मॉक टेस्ट सबमिट करें और प्रयास करें।
RRB NTPC UG Helpline: आरआरबी हेल्पलाइन
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी हेल्पडेस्क संपर्क संख्या 9513166169 का उपयोग कर सकते हैं। हेल्पडेस्क का समय सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट और घोषणाओं के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।