फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE Mains Admit Card: इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Wed, 30 Jul 2025 07:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Main Exam Admit card 2025: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
UPSC ESE 2025 Admit Card - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग 10 अगस्त को दो पालियों में ईएसई मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। पूर्वाह्न की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

21 जून को जारी हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 21 जून को घोषित किए गए थे। आयोग अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में कुल 232 रिक्तियों को भरने के लिए यूपीएस ईएसई कट-ऑफ और अंक प्रकाशित करेगा। अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
 
दिनांक और दिन समय विषय
10 अगस्त, 2025 (रविवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

योग्य उम्मीदवार जो यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होंगे, वे परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • 'नया क्या है' अनुभाग पर, 'ई-एडमिट कार्ड इंजीनियरिंग सेवाएं' पर क्लिक करें।
  • सक्रिय परीक्षा के अंतर्गत 'इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025' पर क्लिक करें।
  • फिर से ईएसई एडमिट कार्ड 2025 पर क्लिक करें।
  • परीक्षा हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें