फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC UG 2025: 28 अक्तूबर से शुरू होगा रेलवे की एनटीपीसी यूजी भर्ती के 3050 पदों पर आवेदन; पढ़ें पूरा विवरण

Sat, 04 Oct 2025 08:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC UG 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी यूजी के 3050 पदों भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC UG 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 (CEN 07/2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3050 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी और 27 नवंबर 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन

नोटिस कहां मिलेगा?

इस भर्ती का संक्षिप्त नोटिस अक्तूबर के पहले सप्ताह में रोजगार समाचार (Employment Newspaper) में प्रकाशित हुआ है। यह भर्ती रेलवे के विभिन्न जोनों में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंतर्गत पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

किन पदों पर निकली हैं भर्ती?

आरआरबी की इस भर्ती के माध्यम से जिन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां होंगी, उनमें शामिल हैं:
  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk)
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist)
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist)
  • ट्रेंस क्लर्क (Trains Clerk)

ये सभी पद लेवल 2 और लेवल 3 पे स्केल के अंतर्गत आते हैं, जो सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार निर्धारित हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक की गणना) होनी चाहिए। आरक्षण नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि उनके आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, नाम और जन्म तिथि में कोई असंगति न हो, ताकि दस्तावेज सत्यापन में परेशानी न आए।

RRB NTPC UG Selection Process: चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी:
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I और CBT-II)
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) – कुछ पदों के लिए
  • टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
विज्ञापन

RRB NTPC UG 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग - 500 रुपये
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार - 250 रुपये

उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और सावधानीपूर्वक जानकारी दर्ज करनी होगी। आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच करने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें