फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Result Controversy : आरआरबी ने जारी किया सुझाव दर्ज कराने का लिंक, यहां जानें प्रक्रिया 

Fri, 28 Jan 2022 06:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Result Controversy: छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की गई लिंक पर 16 फरवरी, 2022 तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। यह सुविधा सभी जोन के छात्रों के लिए हैं। 
विज्ञापन
RRB NTPC CBT-1 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Result Controversy : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणामों को जारी किया है। इसे लेकर बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए कई छात्रों को गिरफ्तार किया है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी प्रेस कांफ्रेंस की थी और इस मामले का समाधान जल्द से जल्द निकालने की बात कही थी। अब रेल मंत्रालय ने भी छात्रों की आशंकाओं और सुझावों के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन

RRB NTPC Result Controversy : 16 फरवरी तक दर्ज कराए सुझाव
जिन छात्रों को एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा,  विज्ञापन संख्या- CEN-01/2019 (NTPC) और CEN RRC-01/2019 के परिणाम पर आपत्ति है, वह रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की गई लिंक पर 16 फरवरी, 2022 तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। यह सुविधा सभी जोन के छात्रों के लिए हैं। 

RRB NTPC Result Controversy : विशेष समिति का गठन
एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की समस्याओं की समीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड ने एक विशेष समिति का गठन कर दिया है। यह समिति छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई समस्या और आशंकाओं पर समीक्षा के बाद 4 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 
विज्ञापन

RRB NTPC Result Controversy : कैसे दर्ज कराएं आपत्ति

1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। 

2. यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे आपत्ति दर्ज कराने के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगी। 

4. इस में नीचे आपको एक लिंक पर क्लिक करें।

5. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

6. यहां अपना CEN No. और Region चुनें।

7. अब सुझाव पत्र को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए सुझाव पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें