फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम 2021: जानिए कब होगी 7वें चरण की परीक्षा? ये हैं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Sat, 03 Jul 2021 02:34 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • रेलवे भर्ती बोर्ड की 7वें चरण की परीक्षा का अभ्यर्थियों को इंतजार है। 7वें चरण की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तिथि जारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड की 7वें चरण की परीक्षा का अभ्यर्थियों को इंतजार है। 7वें चरण की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तिथि जारी हो चुकी है। आरआरबी एनटीपीसी के सातवें चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 31 जुलाई को किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सातवें चरण की एनटीपीसी परीक्षा की तिथि एक जुलाई को ही जारी कर दी थी। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए  अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपीपीएससी: उत्तर प्रदेश में 124 लेक्चरर पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


सातवें चरण की परीक्षा के लिए 2.78 लाख लोगों ने कराया है पंजीकरण
सातवें चरण की परीक्षा में निर्धारित उम्मीदवारों के परीक्षा शहर तक पहुंचने के लिए वेब लिंक, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण की तारीख और डाउनलोडिंग आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा से दस दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि सातवें चरण की परीक्षा के लिए 2.78 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सातवें चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जुलाई को जारी होंगे। यह टेंटेटिव तारीख है।

7वें चरण की RRB NTPC परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथि
परीक्षा की तिथि  23 जुलाई, 24 जुलाई, 26 जुलाई और  31 जुलाई
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि  20 जुलाई (टेंटेटिव)
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईआईटी कानपुर:  डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर भर्तियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन


सातवें चरण की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी हुए हैं। परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कॉल लेटर के साथ जारी किए गए कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। फेस मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब वे फेस मास्क पहने हों।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें