उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कोरोना महामारी के कारण पिछले महीने रद्द की जा चुकी हैं और अब दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 56 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। राज्य सरकार और बोर्ड ने स्टूडेंट्स को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट करने का फैसला किया था। हालांकि अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई महीने में शुरू होने वाले नए सत्र को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही इस पर कोई ऐलान कर सकता है। ऐसे में जो छात्र 10वीं में थे उन्हें अपनी अगली क्लास की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए और जो 12वीं में थे उन्हें अपने आगे के करियर की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए वो सफलता की मदद से घर बैठे भी अपनी आगे की पढ़ाई और तैयारी जारी रख सकते हैं। इतना नहीं वो safalta-app पर चलाए जा रहे फ्री क्रैश कोर्स को भी ज्वॉइन कर सकते हैं जहां दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी उन्हें अपने आगे की पढ़ाई और करियर की प्लानिंग में गाइड कर सकती है।
घर बैठे करें खुद को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार
अगर आप बारहवीं के बाद एयरफोर्स, NDA/NA, पॉलिटेक्निक, UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, CDS, AFCAT जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप आज ही Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लें जहां पर आप फ्री में सभी सब्जेक्ट्स की तैयारी कर सकते हैं। यहां छात्रों को लाइव क्लासेस के जरिए घर बैठकर पढ़ाया जाता है।