RRB NTPC Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टक्निकल पॉपुलर कैटेगरी सीबीटी-2 (NTPC CBT-2) के पे लेवल 2, 3, 5 के परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आरआरबी ने परीक्षा को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। आधिारिक नोटिस में परीक्षा की तारीखों और स्थान के बारे में सूचना दी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।