Punjab Constable Result: कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब पुलिस की ओर से राज्य में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर, 2021 को दो पाली में किया गया था। इससे पहले भर्ती के परिणाम को 8 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था। हालांकि, इसे वापस ले लिया गया था और संशोधित परिणाम को वापस 27 मई, 2022 को जारी किया गया है।
Punjab Constable Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- अब होंम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती, 2021 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप श्रेणी अनुसार मेरिट सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब Ctrl + F की मदद से पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।
- पीडीएफ को आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।