रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले चरण की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। 7 फेज में आयोजित की गई लिखित परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी और अब RRB ने इसके परिणाम 15 जनवरी 2022 तक जारी करने का ऐलान किया है। RRB ने CBT 1 का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित करने के साथ ही CBT 2 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को NTPC भर्ती के CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021: Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।
कब आयोजित होगी दूसरे चरण की परीक्षा :
RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच किया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो CBT 1 में सफल होंगे। साथ ही RRB ने यह साफ कर दिया है कि कोविड-19 स्थिति को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
काफी अलग होगी दूसरे चरण की परीक्षा :
NTPC भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली दूसरे चरण की परीक्षा पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी। दरअसल दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। जबकि, CBT 1 में सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉमन परीक्षा हुई थी। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन 120 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत SSC GD, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।