RRB NTPC CBT 2: इस तारीख को होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी सीबीटी-2 वेतन स्तर -5, 3 और 2 के परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया है कि यह तारीख अस्थायी है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
RRB NTPC CBT 2: बोर्ड ने उम्मीदवारों को किया आगाह
आरआरबी ने परीक्षा को लेकर उम्मीदवरों को आगाह किया है। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा कि उन लोगों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। आरआरबी में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होतेा है। इसमें भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता पर आधारित होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया पर किसी भी अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट को देखें।
RRB NTPC Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शुक्रवार 13 मई, 2022 को नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और सीबीटी-2 में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 18 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगी।