RRB NTPC : 19- 20 मई और 14-16 जून को परीक्षा का दावा भ्रामक
इस बीच, रेल मंत्रालय ने उम्मीदवारों को वेतन स्तर 5, 3 और 2 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा की तारीखों पर एक फर्जी अधिसूचना के बारे में चेतावनी दी है। फर्जी नोटिस का दावा है कि परीक्षाएं 19 मई, 20 मई और 14-16 जून, 2022 के लिए निर्धारित हैं।
RRB NTPC CBT 2: नौ और 10 मई को ही होगी सीबीटी-2 परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से पूर्व में जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 में वेतन स्तर -4 और 6 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा, मौजूदा परिस्थितियों के अधीन, नौ और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है।