फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC CBT-1 Result 2022: पटना समेत कई अन्य रीजन के सीबीटी-1 परिणाम घोषित, यहां जानें रिजल्ट देखने का तरीका

Sat, 15 Jan 2022 09:08 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC CBT-1 Result 2022: पटना, अजमेर, गुवाहाटी समेत कई अन्य क्षेत्रों के भी परिणाम जारी किए जा रहे हैं। अमर उजाला आपको बता रहा सभी जोन की आधिकारिक वेबसाइट, जहां जाकर आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Result Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी -1 परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। इस परिणाम को क्षेत्रवार (रेलवे जोन) जारी किया जा रहा है। आरआरबी ने सबसे पहले मुजफ्फरपुर और चेन्नई बोर्ड के परिणामों को घोषित किया है। इसके बाद पटना, अजमेर, गुवाहाटी समेत कई अन्य क्षेत्रों के भी परिणाम जारी किए जा रहे हैं। अमर उजाला आपको बता रहा सभी जोन की आधिकारिक वेबसाइट, जहां जाकर आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


RRB NTPC CBT-1 Result 2022: इन रीजन के परिणाम जारी
आरआरबी पटना, आरआरबी सिलीगुड़ी, अजमेर, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, बिलासपुर और सिकंदराबाद के चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

आरआरबी गुवाहाटी-  rrbguwahati.gov.in
आरआरबी जम्मू- rrbjammu.nic.in
आरआरबी कोलकाता- rrbkolkata.gov.in
आरआरबी मालदा-  rrbmalda.gov.in
आरआरबी मुंबई- rrbmumbai.gov.in
आरआरबी मुजफ्फरपुर-  rrbmuzaffarpur.gov.in
आरआरबी पटना- rrbpatna.gov.in
आरआरबी रांची- rrbranchi.gov.in
आरआरबी सिकंदराबाद-  rrbsecunderabad.nic.in 
आरआरबी अहमदाबाद- rrbahmedabad.gov.in 
आरआरबी अजमेर- rrbajmer.gov.in
आरआरबी इलाहाबाद-  rrbald.gov.in
आरआरबी बैंगलोर- rrbbnc.gov.in
आरआरबी भोपाल- rrbbpl.nic.in
आरआरबी भुवनेश्वर- rrbbbs.gov.in
आरआरबी बिलासपुर- rrbbilaspur.gov.in
आरआरबी चंडीगढ़- rrbcdg.gov.in
आरआरबी चेन्नई-  rrbchennai.gov.in
आरआरबी गोरखपुर- rrbgkp.gov.in
आरआरबी सिलीगुड़ी-  rrbsiliguri.org 
आरआरबी तिरुवनंतपुरम- rrbthiruvananthapuram.gov.in

RRB NTPC CBT-1 Result 2022: अब होगी सीबीटी-2 परीक्षा
जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब सीबीटी -2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  यह परीक्षा 14 फरवरी, 2022 से शुरू की जानी हैं। वहीं, इसके लिए प्रवेश पत्र को 11 फरवरी को जारी किया जाएगा।  सीबीटी -1 परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2020 से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक कुल सात फेज में हुआ था। सीबीटी-2 परीक्षा के बाद साक्षात्कार का भी आयोजन होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- LIVE Sarkari Naukri-RRB NTPC Results Live: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट जारी, रेलवे और बैंकों में फिर निकलीं भर्तियां
विज्ञापन


RRB NTPC CBT-1 Result 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी भर्ती के माध्यम से कुल  35,281 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानीं है। सफल उम्मीदवारों को रेलवे में क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

RRB NTPC CBT-1 Result 2022: RRB NTPC Result 2021: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।

3. अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे अपने क्षेत्रवार परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। (उदाहरण के लिए rrbmuzaffarpur.gov.in और rrbchennai.gov.in )

4. अब आपके स्क्रीन पर परिणाम एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।

5. इसमे ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।

6. परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें