RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार भर्ती अभियान के तहत कुल स्नातक और यूजी के कुल 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं।
कुल पदों में से 5,817 पद स्नातक उम्मीदवारों के लिए और 3,058 पद 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर से नवंबर 2025 के बीच शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार केवल क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
| क्रम सं. | पद का नाम | विभाग | वेतन स्तर | स्वीकृत रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|
| 1 | स्टेशन मास्टर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 6 | 615 |
| 2 | गुड्स ट्रेन मैनेजर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 5 | 3423 |
| 3 | ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 4 | 59 |
| 4 | मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर (CCTS) | ट्रैफिक (वाणिज्यिक) | 6 | 161 |
| 5 | कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट (JAA) | लेखा | 5 | 921 |
| 6 | वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | सामान्य | 5 | 638 |
| कुल | 5817 | |||
| क्रम सं. | पद का नाम | विभाग | वेतन स्तर | स्वीकृत रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ट्रेन्स क्लर्क | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 2 | 77 |
| 2 | वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (CCTC) | ट्रैफिक (वाणिज्यिक) | 3 | 2424 |
| 3 | लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट | लेखा | 2 | 394 |
| 4 | कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | सामान्य | 2 | 163 |
| कुल | 3058 | |||