फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2025: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के सीबीएटी और टाइपिंग स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 26 Dec 2025 10:48 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के CBAT और CBTST के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएटी परीक्षा 28 दिसंबर को आयोजित होगी।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना वैध रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड 28 दिसंबर को एनटीपीसी सीबीएटी परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें सीबीटी-2 पास कर चुके करीब 43,957 उम्मीदवार शामिल होंगे।

बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 का रिजल्ट 15 दिसंबर को घोषित किया गया था। जो उम्मीदवार सीबीटी-2 में सफल हुए हैं, वे ही सीबीएटी (CBAT) और सीबीटीएसटी (CBTST) में शामिल होने के पात्र हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, फोटो, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध सरकारी पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं, ताकि सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
 
विज्ञापन

RRB NTPC Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Cen 05/2024 (NTPC-G): CBAT & CBTST E-Call Letter" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर RRB NTPC 2025 CBAT/CBTST एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें