भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी से शुरू होने जा रही CBT 2 की परीक्षा को रेलवे ने स्थगित कर दिया है। रेलवे ने यह फैसला अभ्यर्थियों द्वारा CBT 1 के रिजल्ट का विरोध किए जाने के बाद लिया है। अभ्यर्थियों का कहना है की CBT 2 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाना था। लेकिन, RRB ने एक ही अभ्यर्थी को कई पोस्ट्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया है और इस वजह से CBT 2 के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम हो गई है। साथ ही इस परीक्षा में कट ऑफ स्कोर भी काफी अधिक गया है। इसके बाद रेलवे ने अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है और अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का भी गठन किया है। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप FREE RRB NTPC General Knowledge E-book: Download Now की सहायता ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों की सभी समस्याओं पर विचार करके उसे हल करने में कितना समय लगेगा, रेलवे ने इस बात की जानकारी अभी नहीं दी है। हालांकि, अभ्यर्थी 16 फ़रवरी 2022 तक अपनी समस्याएं इस कमिटी तक भेज सकते हैं और यह कमिटी अभ्यर्थियों की शिकायतों और सुझावों की समीक्षा के बाद 4 मार्च 2022 तक आरआरबी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों की सभी समस्याओं का समाधान मार्च 2022 तक हो सकता है। अभ्यर्थी अपनी समस्याओं और सुझावों को rrbcommittee@railnet.gov.in पर मेल कर सकते हैं।
रेलवे ने NTPC भर्ती के CBT 2 की परीक्षा के साथ 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली ग्रुप D भर्ती की भी परीक्षा स्थगित कर दी है। दरअसल रेलवे ने लिखित परीक्षा शुरू होने से 1 महीना पहले चयन प्रक्रिया में बदलाव कर इसमें नया स्तर CBT 2 जोड़ दिया था। रेलवे द्वारा अचानक ऐसा करने से अभ्यर्थी काफी नाराज थे और उन्होंने आंदोलन छेड़ दिया था। इसके बाद रेलवे ने 26 जनवरी को NTPC भर्ती के CBT 2 के साथ ग्रुप D भर्ती के CBT 1 की परीक्षा भी स्थगित कर दी। ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी ऊपर दिए गए मेल एड्रेस पर अपनी शिकायत 16 फरवरी तक भेज सकते हैं। रेलवे द्वारा गठित कमिटी NTPC भर्ती के साथ इस भर्ती के अभ्यर्थियों की भी समस्याओं का समाधान करेगी।
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।