RRB NTPC 2019: परीक्षा केंद्र शहर की घोषणा 20 जुलाई को होगी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से परीक्षा केंद्र शहर सूचना लिंक 20 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा। वहीं, आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी (RRB NTPC CBAT 2019) परीक्षा तिथि से चार दिन पहले परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। सीबीटी लेवल-6 और लेवल-4 के लिए दूसरे चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2) 09 मई और 10 मई को आयोजित किया गया था।
इनका परिणाम 07 जून, 2022 को घोषित किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीबीएआई के लिए प्रवेश के समय निर्धारित प्रारूप में मूल रूप में विजन प्रमाण- पत्र प्रस्तुत करना चाहिए, जिसमें विफल रहने पर उन्हें सीबीएटी में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RRB NTPC 2019: गुवाहाटी क्षेत्र के लिए सीबीटी 2 की तारीख जारी
आरआरबी ने हाल ही में गुवाहाटी क्षेत्र के लिए एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की तारीख जारी की हैं। परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी। इन तिथियों की घोषणा वेतन स्तर-2, 3 और 5 की परीक्षा के लिए की गई है। आरआरबी ने निर्दिष्ट किया है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 गुवाहाटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित प्रारूप में ही आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें :
SSC Result 2022: दिल्ली पुलिस SI-CAPFs अंतिम परिणाम घोषित, 1553 एसआई को मिलेगी नियुक्ति