फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB JE 2025 Notification: रेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिस

Thu, 02 Oct 2025 05:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और सीएमए के 2,570 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 31 अक्तूबर से 30 नवंबर 2025 तक होंगे। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
Indian Railway JE Vacancy 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB JE Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के 2,570 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अभियान अक्तूबर 2025 के अंत से शुरू होगा और उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन की तिथि और वेबसाइट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। विस्तृत अधिसूचना आवेदन शुरू होने से पहले जारी की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, श्रेणीवार पदों का विवरण और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां दी जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं CMA पदों के लिए भौतिकी और रसायन शास्त्र विषय के साथ स्नातक की डिग्री आवश्यक होगी।
  • JE और DMS पदों के लिए: डिप्लोमा या डिग्री (BE/BTech) इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में।
  • CMA पदों के लिए: स्नातक (ग्रेजुएशन) में भौतिकी और रसायन शास्त्र विषय होना आवश्यक।
विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण पूर्ण अधिसूचना में जारी होंगे।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

पद और वेतनमान

कुल 2,570 रिक्तियों में JE, DMS और CMA पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 पर 35,400 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही रेलवे की अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। इसमें सीबीटी-I, सीबीटी-II, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। सीबीटी-I में सफल उम्मीदवारों को सीबीटी-II के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज जांच के बाद होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें