SCCL Vacancy 2019: अभी हाल ही में एक नोटिफिकेशन इंटरनेट पर जारी हुआ था, जिसके मुताबित SCCL को कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी बताया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि 88,585 पद पर भर्तियां भी निकाली हैं। पर वे उम्मीदवार ध्यान दें जिन्होंने इस पदो क लिए आवेदन किया है या जो करने जा रहे है, ये भर्तियां फेक हैं।
इस बात का स्पष्टीकरण खुद कोल इंडिया ने एक नोटिफिकेशन जारी करके दे दिया है। उस नोटिस के मुताबिक SCCL नाम की कोई सब्सिडियरी है ही नहीं और न ही कोल इंडिया में 88,585 पदों पर भर्ती के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी किया है।