रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। बोर्ड ने आरआरबी जेई भर्ती 2019 के पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए तिथि, समय और शहर बताते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा 22 मई, 2019 को आयोजित होने वाली है। अधिक जानकारी पढ़ने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbsecunabad.nic.in पर जा सकते हैं।
बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (आईटी), डिपो मटेरियल सुपरिन्टेन्डेन्ट (डीएमएस) औरकेमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के लिए मॉक टेस्ट लिंक और परीक्षा शहर चयन को भी सक्रिय कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आरआरबी जूनियर इंजीनियर के लिए सीबीटी -1 परीक्षा की तारीख, समय और शहर घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों के पहला चरण के ई-कॉल सीबीटी परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे दिए गए मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।