RRB JE Result 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 22 अप्रैल, 2020 को जूनियर इंजीनियर की विभिन्न पदों पर हुई सीबीटी परीक्षा के अंतिम चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने CEN नंबर 03/2018 के तहत पैनल 2 में दस्तावेज़ सत्यापन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी किया है। आरआरबी जेई 2019 का अंतिम परिणाम अब आरआरबी अजमेर की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर उपलब्ध है। परिणाम के अनुसार कुल 48 उम्मीदवारों ने अंतिम भर्ती के लिए सफलता प्राप्त की है।
बात दें कि आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा 2019 के लिए करीब 24,92,554 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2019 को बोर्ड द्वारा किया गया था। उसी का परिणाम नवंबर 2019 के महीने में घोषित किया गया था। परीक्षा की अवधि 120 मिनट थी और पूछे गए प्रश्नों की संख्या 150 थी। आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 1,88,616 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं।