फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB JE Stage-1 परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Thu, 11 Jul 2019 02:21 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

RRB JE CBT Exam 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (JE) स्टेज-1 परीक्षा 2019 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा की उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 11 जुलाई, 2019 को आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अभ्यर्थी इस वेबसाइट से आरआरबी जेई सीबीटी 1 उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी आंसर-की देख सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि यह परीक्षा 22 मई और फिर 2 से 28 जून 2019 के बीच आयोजित की गई थी। हालांकि अभी आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर आंसर-की अपडेट नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवार संबंधित आरआरबी वेबसाइट विजिट करते रहें। आप 11 जुलाई से लेकर 14 जुलाई 2019 तक आंसर-की देख सकेंगे।

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो वे उस पर आपत्ति भी उठा सकते हैं। आपत्ति उठाने के लिए आवेदकों को शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई है। आरआरबी जेई आंसर-की 2019 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करें आंसर-की

चरण 1 : आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : अब उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4 : आपके सामने स्क्रीन पर परीक्षा की उत्तर कुंजी होगी। उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर स्टेज-1 परीक्षा 2019 उत्तर कुंजी के डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें