नौ आरआरबी के लिए पहले ही जारी हो चुका है परिणाम
नौ आरआरबी के परिणाम 2 जुलाई, 2025 को पहले ही प्रकाशित किए जा चुके थे। नए जारी परिणामों में आरआरबी अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गोरखपुर, गुवाहाटी, बिलासपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, चेन्नई और सिलीगुड़ी शामिल हैं। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने संबंधित आरआरबी पोर्टल पर लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और परिणाम देख सकते हैं।
अब आगे क्या करना है?
चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन सहित आगे की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन (DV) का कार्यक्रम और स्थान उम्मीदवारों को एसएमएस, ईमेल और संबंधित आरआरबी की वेबसाइटों पर प्रकाशित आधिकारिक सूचनाओं के माध्यम से सूचित किया जाएगा।