फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस जारी, जानें आपका फॉर्म स्वीकार हुआ या खारिज

Wed, 24 Sep 2025 08:17 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D Exam 2025 Application Status: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर जान सकते हैं कि उनका फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या स्वीकार।
विज्ञापन
RRB Group D Status - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Group D Application Status: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बहुप्रतीक्षित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 से पहले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.in पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं और यह जांच सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दिसंबर के अंत तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में 32,438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

RRB NTPC 2025: रेलवे में 8875 पदों पर भर्ती, एनटीपीसी ग्रेजुएट और UG का नोटिस जारी; देखें विस्तृत रिक्ति विवरण

RRB Group D Exam 2025: एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एग्जाम सिटी और डेट डिटेल्स परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएंगी। इसी के साथ SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फ्री ट्रैवलिंग पास (Traveling Authority) भी जारी होगा। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 नवंबर को होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 या 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। रेलवे नोटिस के आधार पर संभावना है कि एग्जाम सिटी डिटेल्स 7 या 8 नवंबर 2025 को जारी कर दी जाएंगी।

उम्मीदवार अपने रीजनल RRB की वेबसाइट से एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं: असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन और ट्रैकमेंटेनर-IV।

RRB Group D 2025: चयन प्रक्रिया

इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। इन 100 प्रश्नों में 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से, और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को PET में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा केवल एक चरण में आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।

फिजिकल टेस्ट नियम

पीईटी में पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजनी बोरी के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी। इस परीक्षण के लिए सिर्फ एक ही अवसर मिलेगा और बोरी को बीच में नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा, 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी और इस दौड़ के लिए भी केवल एक मौका दिया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पार करनी होगी। यह परीक्षण भी केवल एक बार किया जा सकेगा, और बोरी को बीच में नहीं रखा जा सकता। इसके अतिरिक्त, 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी, और इस दौड़ के लिए भी एक ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे चेक करें RRB Group D Application Status?

  • सबसे पहले rrbapply.in पर जाएं।
  • लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • स्क्रीन पर आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिख जाएगा।
यह प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि केवल स्वीकार किए गए फॉर्म वाले ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें