फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2022: नए नियमों के मुताबिक CBT1 में कितने अभ्यर्थियों को किया जाना है सफल घोषित और पुरानी भर्ती प्रक्रिया में कितनी थी ये संख्या, जानें यहाँ

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए  23 फरवरी से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा पर रेलवे ने रोक लगा दी है। रेलवे ने अभ्यर्थियों की मांगों का समाधान करने के लिए एक कमिटी का गठन किया है।
विज्ञापन
rrb group d
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D भर्ती के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से शुरू होने जा रही लिखित परीक्षा पर रेलवे ने रोक लगा दी है। रेलवे ने लिखित परीक्षा शुरू होने से 1 महीना पहले चयन प्रक्रिया में बदलाव कर इसमें नया स्तर CBT 2 जोड़ दिया था। रेलवे द्वारा अचानक ऐसा करने से अभ्यर्थी काफी नाराज थे और उन्होंने आंदोलन छेड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने ग्रुप D भर्ती के साथ NTPC भर्ती पर भी रोक लगा दी है और अभ्यर्थियों की मांगों का समाधान करने के लिए एक कमिटी का गठन किया है। इस भर्ती के लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे और इसमें शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करने में काफी विलंब हुआ है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप Free RRB Group D प्रीवियस ईयर पेपर- Download Now की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में रेलवे ने किया था ये बदलाव :

रेलवे ने इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में काफी बड़ा बदलाव किया था। दरअसल ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 और फिर PET, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना था। लेकिन, रेलवे ने 24 जनवरी 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सूचना दी कि इस भर्ती में अब CBT 1 के बाद CBT 2 और फिर PET तथा मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। चयन प्रक्रिया में CBT 2 को जोड़ने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान थे और रेलवे से इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे। रेलवे द्वारा इस परीक्षा को स्थगित करते हुए कमिटी के गठन के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
फ्री GK ई बुक्स- डाउनलोड करें 

पहले चरण की परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जाना है सफल घोषित :

रेलवे द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक CBT 1 में अब कुल रिक्तियों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना है और इन्हें CBT 2 के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है की इससे पहले जब इस भर्ती में CBT 2 नहीं जोड़ा गया था, तब रेलवे कुल मौजूद 1.03 लाख पदों के 3 गुना यानी लगभग 3.09 लाख अभ्यर्थियों को CBT 1 में सफल घोषित करके PET के लिए बुलाने वाली थी। हालांकि, अब यह भर्ती नए चयन प्रक्रिया के मुताबिक होगी या पुराने चयन प्रक्रिया के हिसाब से होगी, ये रेलवे द्वारा कोई सूचना देने के बाद ही पता चल पाएगा।

रेलवे ग्रुप डी प्रैक्टिस सेट:

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें