फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2022: इस भर्ती से जुड़ी है 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों की उम्मीद, अन्य भर्तियों से काफी अलग है इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा

सार

 ग्रुप D भर्ती के लिए 23 फरवरी से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा अभ्यर्थियों के विरोध के बाद स्थगित कर दी गई है। 1.03 लाख रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पिछले तीन साल से जल्द परीक्षा आयोजित कर के नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कभी कोरोना महामारी तो कभी रेलवे द्वारा चयन प्रक्रिया में अचानक परिवर्तन कर देने से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी है। दरअसल इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से होनी थी, लेकिन रेलवे द्वारा अचानक चयन प्रक्रिया में बदलाव करके इस भर्ती में एक अतिरिक्त चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ने से अभ्यर्थी काफी गुस्सा हो गये और उन्होंने देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद रेलवे ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमिटी का गठन किया है। अभ्यर्थी अपनी समस्याएं 16 फरवरी 2022 तक इस कमिटी के समझ दर्ज करा सकते हैं और यह कमिटी 4 मार्च को अपने सुझाव रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंपेगी। इसलिए अब 4 मार्च के बाद ही इस भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारिखों का पता चल सकेगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D FreeMock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं। 

इस भर्ती से जुड़ी है 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों की उम्मीद :

ग्रुप D की यह भर्ती देश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है और इसके जरिये 1.03 लाख रिक्त पदों को भरा जाना है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और रिक्तियों की संख्या काफी अधिक होने की वजह से अभ्यर्थियों को इस भर्ती से काफी उम्मीद है। हालांकि, रेलवे द्वारा इस भर्ती में काफी विलंब किये जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं और वे जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करके नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
RRB ग्रुप डी सैलरी   
RRB ग्रुप डी सिलेबस   
RRB ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न 

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से क्यूँ अलग है ग्रुप D परीक्षा :

ग्रुप D भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से काफी अलग है। दरअसल इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से SSC और बैंक की भर्तियो की तरह अंग्रेजी विषय से प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं। ग्रुप D परीक्षा में अभ्यर्थियों से सिर्फ मैथ्स, रिजनिंग जनरल अवेयरनेस और जनरल साइंस विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस भर्ती में अंग्रेजी विषय से प्रश्न नहीं पूछे जाने की वजह से इसमें काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थी अच्छी अंग्रेजी नहीं होने की वजह से अन्य भर्तियों से बाहर हो जाते हैं और उनके लिए इस परीक्षा में अंग्रेजी नहीं होना काफी सुविधाजनक होता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें