किन्हें करना चाहिए संशोधन, जानिए बोर्ड ने क्या कहा
उम्मीदवारों को एक नया स्कैन किया हुआ फोटो या हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले अपने आवेदन फॉर्म का स्टेटस चेक करना होगा कि वह एक्सेप्टेड और नॉट एक्सेप्टेड को देख लेना चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के आवेदन की स्थिति 'स्वीकृत' यानी एक्सेप्टेड है, उन्हें आवेदन पत्र में कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। तदानुसार, नॉट एक्सेप्टेड यानी अस्वीकृत स्थिति वाले उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो के माध्यम से अपनी जानकारियों और सूचनाओं को संशोधित करने का सुझाव दिया जाता है।
आरआरबी ग्रुप डी 2021: ऐसे करें अपने विवरण में संशोधन
उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे संशोधन लिंक तक पहुंचने और आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए यहां बताए गए चरणों का पालन करें।
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन की स्थिति की जांच करें और जरूरत पड़ने पर ही विवरण को संशोधित करने के लिए आगे बढ़ें।
- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
10 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां
रेलवे ने 2019 में ग्रुप डी भर्ती की अधिसूचना जारी की थी, इस भर्ती (आरआरबी ग्रुप डी भर्ती) के माध्यम से विभिन्न इकाइयों में कुल 10376 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
आरआरबी ग्रुप डी संशोधन लिंक 2021