RRB Group D Application Fee: आवेदन शुल्क
आरआरबी ग्रुप डी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और ऑफलाइन चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
- सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। इस फीस में से 400 की राशि सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर यथासमय वापस कर दी जाएगी।
- पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क में कटौती के बाद यह शुल्क नियत समय में वापस कर दिया जाएगा।
RRB Group D Selection Process: चयन प्रक्रिया
इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीटी केवल एक चरण में आयोजित किया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।