4 दिसंबर तक आवेदन, तो 6 तक जमा कर सकेंगे फीस
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) कर दिया गया है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 7 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक फॉर्म में सुधार (एडिट) करने का मौका दिया जाएगा। जिन आवेदकों को स्क्राइब (scribe) का विवरण देना है, वे यह प्रक्रिया 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक पूरी कर सकेंगे।
संशोधित कार्यक्रम (मुख्य तिथियां)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 6 दिसंबर 2025
- फॉर्म सुधार विंडो: 7 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025
- स्क्राइब विवरण जमा करने की तारीखें: 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025
क्या 12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन?
हां, आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो अभ्यर्थी अभी स्नातक के प्रथम द्वितीय या तृतीय वर्ष में हैं, वे भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
RRB NTPC UG Eligibility: एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन करने की शर्तें
- शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष।
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक। (नेपाल/भूटान के नागरिक या योग्य शरणार्थी/PIO श्रेणियां भी नियमानुसार पात्र हो सकती हैं)
- कौशल: कुछ पदों (जैसे क्लर्क/टाइपिस्ट) के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य।
- चिकित्सा मानक: आरआरबी द्वारा निर्धारित मेडिकल व शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करना आवश्यक।
RRB NTPC UG Vacancy: भरे जाएंगे 3,058 पद
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूजी स्तर के कुल 3,058 पद भरे जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए 400 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक/महिलाएं/ट्रांसजेंडर/ईबीसी श्रेणी के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
सीबीटी-1 में उपस्थित होने के बाद सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 400 और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 वापस कर दिए जाएंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस, यदि आवश्यक हो)
- शुल्क भुगतान का माध्यम
आधार कार्ड और बायोमेट्रिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार से लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।
यदि आधार प्रमाणीकरण अभी पूरा नहीं हुआ है तो rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करके जल्द सत्यापन कर लें, ताकि परीक्षा के दिन समस्या न हो।
आरआरबी एनटीपी यूजी परीक्षा पैटर्न...
आरआरबी एनटीपी यूजी चयन प्रक्रिया...