कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क जीएसटी सहित निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये रखा गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), EWS और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती की परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 75 प्रश्न संबंधित ट्रेड (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) से और 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सामान्य योग्यता से होंगे। पूरी परीक्षा अधिकतम 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का रहेगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। परीक्षा का माध्यम द्विभाषी-हिंदी और अंग्रेजी-रहेगा, जिससे सभी वर्ग के उम्मीदवारों को सुविधा मिल सके।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यानी चयन पूरी तरह से CBT में प्राप्त प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 25,300 रुपये से 80,500 रुपये (लेवल-6) तक का वेतनमान मिलेगा। शुरुआत में 9 महीने की परिवीक्षा अवधि होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को पूरी सैलरी नहीं, बल्कि न्यूनतम वेतन का एक तय प्रतिशत वजीफा के रूप में दिया जाएगा। परिवीक्षा पूरी होने पर पूरा वेतन मिलना शुरू हो जाता है।
देखें आधिकारिक नोटिस