फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Section Controller: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब छह जून को होगा एग्जाम

Tue, 19 May 2026 06:13 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Section Controller: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए सीबीएटी परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा 6 जून को होगी। एग्जाम सिटी लिंक 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Indian Railways, Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Section Controller CBAT Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए होने वाली सीबीएटी परीक्षा 2026 की संशोधित तारीख घोषित की है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 24 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन 13 मई को जारी नोटिस के जरिए इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई तारीख की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


यह भर्ती सीईएन नंबर. 04/2025 के तहत लेवल-6 के सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए आयोजित की जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले एक्टिव कर दिया जाएगा। यह लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएगा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप?

इसके अलावा उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी तुरंत मिल सके।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले जारी भर्ती नोटिफिकेशन की सभी शर्तें और नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। परीक्षा प्रक्रिया में किसी अन्य प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

नोटिस में उम्मीदवारों को फर्जी एजेंटों और दलालों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है। बोर्ड ने कहा कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत और पारदर्शी है तथा चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें