फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Vacancy 2026: जेएनयू में निकलीं प्रोफेसर की नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन; समझें चयन प्रक्रिया

Tue, 19 May 2026 05:28 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Faculty Recruitment 2026: जेएनयू ने 2026 में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर होगी।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU Faculty Recruitment 2026: जेएनयू ने 2026 में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर होगी।

विज्ञापन

 
विवरण जानकारी
पद प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर
रिक्तियां विभिन्न विषयों में 100 से अधिक पद
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (CU-Chayan पोर्टल के माध्यम से)
पंजीकरण तिथियां 18 मई 2026 (शाम 4:00 बजे) से 15 जून 2026 (शाम 5:00 बजे) तक
शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में पीएचडी और मास्टर डिग्री (55% अंक)
चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन और साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइट  jnu.ac.in/career

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होना जरूरी है। साथ ही अच्छे शोध पत्र (कम से कम 10) प्रकाशित होने चाहिए और कुल रिसर्च स्कोर 120 होना चाहिए। उम्मीदवार के पास विश्वविद्यालय या कॉलेज में कम से कम 10 साल का पढ़ाने या शोध करने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है।
 
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री और मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। साथ ही 8 साल का शिक्षण या शोध अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार के कम से कम 7 शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए और कुल रिसर्च स्कोर 75 होना चाहिए।
 
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ NET, SLET/SET परीक्षा पास होना जरूरी है या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए (कुछ मामलों में छूट भी मिलती है)।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

समझें चयन प्रक्रिया

जेएनयू में संकाय पदों के लिए चयन UGC नियम 2018 के आधार पर किया जाएगा। पहले उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और अनुभव की जांच की जाएगी। अगर आवेदन बहुत ज्यादा आते हैं, तो केवल ज्यादा योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को ही आगे चुना जाएगा।

इसके बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार (Interview) लिया जाएगा। चयन पूरी तरह से इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकता है।

अगर चयनित उम्मीदवार समय पर जॉइन नहीं करते हैं, तो विश्वविद्यालय भविष्य के लिए एक पैनल भी बना सकता है जिससे आगे की भर्तियों में उम्मीदवारों को मौका दिया जा सके।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

जेएनयू भर्ती 2026 के तहत संकाय पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा, जो केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और UPI) से ही जमा किया जा सकता है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें