फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: राजस्थान में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर कल से करें आवेदन, आयुसीमा में तीन साल की अतिरिक्त छूट

Mon, 04 Aug 2025 06:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग जुलाई में घोषित 12,121 पदों पर भर्ती में से पशु चिकित्सा अधिकारी के 1,100 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया कल, 5 अगस्त से शुरू करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! जुलाई में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, गृह विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में 12,000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इनमें से पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, 5 अगस्त से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 1100 पदों पर सीधी भर्ती का एलान किया है। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 5 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर, 2025 (रात्रि 12 बजे तक) इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है।

आयुसीमा में मिली तीन वर्षों की अतिरिक्त छूट

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी, 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इस बार आयोग ने आयुसीमा में तीन साल की अतिरिक्त छूट दी है। लंबे समय के बाद भर्ती आने के कारण आयोग ने इस बार अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत दी है।

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in देखने की सलाह दी जाती है।

भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी और विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर बाद में जारी किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन

12,121 पदों पर भर्ती की घोषणा

पिछले महीने आयोग ने अलग-अलग विभागों में 12,121 पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए थे। इनमें सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) के लिए 281 पद, पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) के लिए 1100 पद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग-ग्रुप-1) के लिए 1015 पद प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) के लिए 3225 पद वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के लिए 6500 पदों पर भर्तियों के विज्ञापन जारी हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें