24 अगस्त को आयोजित की जाएगी परीक्षा
बिहार वन क्षेत्र अधिकारी लिखित परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित की जानी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।
| तिथि |
पाली (समय) |
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय |
| रविवार, 24 अगस्त 2025 |
प्रथम पाली (10 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न) |
8:30 बजे पूर्वाह्न |
| द्वितीय पाली (2 बजे अपराह्न से 4 बजे अपराह्न) |
12:30 बजे अपराह्न |
पहली पाली के परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे है। दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है। उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा दिवस के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है प्रवेश पत्र
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के अंतर्गत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में एफएओ पद हेतु लिखित परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। वन क्षेत्र पदाधिकारी के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अवश्य निकालें। भौतिक प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। इसे परीक्षा के दिन साथ जरूर लेकर जाएं।
BPSSC FAO Admit Card 2025: बिहार पुलिस एफएओ परीक्षा का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
वन क्षेत्र अधिकारी परीक्षा के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'वन विभाग' टैब पर जाएं।
- वन क्षेत्र अधिकारी ई-एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परीक्षा के दिन उपयोग के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
जो अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे बीपीएसएससी कार्यालय, 5 हार्डिंग रोड, पटना से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा 19 अगस्त, 2025 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने आवेदन रसीद की एक फोटोकॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ लाना होगा।