फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: भूवैज्ञानिक और सहायक खनन अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, यहां करें आवेदन

Mon, 22 Jul 2024 09:46 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज से भूवैज्ञानिक और सहायक खनन इंजीनियरों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैसे करें इस भर्ता के पदों के लिए आवेदन, यहां पढ़ें। 
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भूवैज्ञानिक और सहायक खनन इंजीनियरों के पदो पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 22 जुलाई, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in.पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2024 है। 

विज्ञापन


आपको बता दें की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 56 पदों को भरना है, जिनमें से 32 रिक्तियां भूवैज्ञानिक के पद के लिए और 24 रिक्तियां सहायक खनन अभियंता के पद के लिए हैं। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

RPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये, वहीं ओबीसी/बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी/एसटी उम्मीदावरों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन


RPSC Recruitment 2024: आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

भूविज्ञानी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों के पास भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
सहायक खनन अभियंता पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों के पास माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों को राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

RPSC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं
  • एक बार लाइव होने पर, 'भूविज्ञानी और सहायक खनन अभियंता 2024' के आगे आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें