RPSC Statistical Officer Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी/ Statistical Officer भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते साल 18 दिसंबर, 2021 को आयोग के अजमेर जिले में स्थित मुख्यालय में किया गया था। वहीं, RPSC ने 31 मार्च, 2022 को सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया था। इसके बाद 1 जून, 2022 को परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
RPSC Statistical Officer Result: इतने उम्मीदवरों का हुआ चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के माध्यम से कुल 262 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
RPSC Statistical Officer Result: कैसे चेक करेंगे अपना परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसमें ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।