फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Senior Teacher: आरपीएससी ने वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के लिए जारी किए प्रवेश पत्र, 28 दिसंबर से परीक्षा शुरू

Wed, 25 Dec 2024 12:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Senior Teacher Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 28 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Senior Teacher Admit Card 2024 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज 25 दिसंबर को वरिष्ठ शिक्षक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन


आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
वरिष्ठ अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा 28, 29, 30 और 31 दिसंबर 2024 को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक। सामाजिक विज्ञान, हिंदी के पेपर 28 दिसंबर को होंगे, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान 29 दिसंबर को आयोजित होंगे, गणित और संस्कृत 30 दिसंबर को होंगे और अंग्रेजी 31 दिसंबर 2024 को होगी।
विज्ञापन

 

परीक्षा शेड्यूल

विषय परीक्षा तिथि पेपर का समय
सामाजिक विज्ञान 28 दिसंबर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक
हिन्दी 28 दिसंबर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
जीके और शिक्षा मनोविज्ञान 29 दिसंबर सुबह 9:30 से 11:30 तक
विज्ञान 29 दिसंबर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
अंक शास्त्र 30 दिसंबर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक
संस्कृत 30 दिसंबर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
अंग्रेजी 31 दिसंबर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक


परीक्षार्थियों को पहचान के लिए परीक्षा हॉल में अपना मुख्य आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी है या साफ नहीं है, तो वे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे अन्य पहचान पत्र ला सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब मुखपृष्ठ पर 'Admit Card' या 'प्रवेश पत्र' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जानकारी सत्यापित करने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें