फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में विश्लेषक-सह-प्रोग्रामर पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन; जानें रिक्तियां

Tue, 16 Jul 2024 04:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विश्लेषक सह प्रोग्रामर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विश्लेषक सह प्रोग्रामर (उप निदेशक) 2024 के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 14 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 45 विश्लेषक सह प्रोग्रामर पदों को भरना है।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता- भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में "एमसीए या बीई/बीटेक" डिग्री होनी चाहिए या भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से एमबीए (IT) की डिग्री होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइ- recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर एनालिस्ट कम प्रोग्रामर पोस्ट 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 1 पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें
  • पद का चयन करके फॉर्म भरें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें। 
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें