फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्तियां, इस तारीख से करें आवेदन

Sat, 29 Jan 2022 08:38 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार तकनीकी सहायक, कनिष्ठ भू जल वैज्ञानिक जैसे पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती विवरण।
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। तकनीकी सहायक - रसायन के चार व तकनीकी सहायक - भू जल विज्ञान के 36, कनिष्ठ भू-भौतिकविद के पांच व कनिष्ठ भू जल वैज्ञानिक के आठ पदों पर भर्तियां निकलीं हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 3 फरवरी, 2022 से पंजीकरण करा सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 2 मार्च, 2022 तक का समय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर पद विवरण व अन्य पात्रता मानदंड को अच्छी तरह से पढ़कर फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें।

RPSC Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 3 फरवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 2 मार्च, 2022

RPSC Recruitment 2022 के लिए ये है पद विवरण

  • कनिष्ठ भू-भौतिकविद - 05 पद
  • कनिष्ठ भू जल वैज्ञानिक - 08
  • तकनीकी सहायक (रसायन) - 04
  • तकनीकी सहायक (भू जल विज्ञान) - 36

RPSC Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध खबर व कार्यक्रम के अनुभाग पर जाएं।
  • अब तकनीकी सहायक व अन्य पदों पर भर्ती की अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र को भरने के पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के लिए एसएसओ आईडी को तैयार करें।
  • एक बार में दर्ज होने वाली एसएसओ आईडी तैयार होने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी को लिखें।
  • हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान की तस्वीरों को खींचें और इन दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें