RPSC Recruitment 2022: चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC ने हॉस्पिटल केयर टेकर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं, वे अपना आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज सोमवार 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।