फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC AE Exam 2025: राजस्थान एई प्रारंभिक परीक्षा 28 से 30 सितंबर तक; 1014 पदों के लिए प्रवेश पत्र अपलोड

Thu, 25 Sep 2025 12:53 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Assistant Engineer Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षा का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan AE Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (AE) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) 2024 के एडमिट कार्ड गुरुवार को अपलोड कर दिए हैं। यह परीक्षा 28 से 30 सितंबर 2025 तक अजमेर और जयपुर में 160 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1014 पदों पर चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा निर्देशों का पालन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 से 30 सितंबर 2025 तक प्रारंभिक परीक्षा

पहले दिन, यानी 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर आयोजित होगा, जबकि सिविल इंजीनियरिंग का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। अंतिम दिन, 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग का पेपर होगा।
 
विषय/पेपर परीक्षा तिथि परीक्षा समय
सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान 28 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे
सिविल इंजीनियरिंग 28 सितंबर 2025 दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 29 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 29 सितंबर 2025 दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:00 बजे
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 30 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे

RPSC Assistant Engineer Exam: डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर AE परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और परीक्षा शहर पर्ची जांचें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें