RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर (Gr-II) समेत कई पदों पर भर्ती कर रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर (Gr-II) और अन्य सहित कुल 68 पदों को भरा जाएगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 17 सितंबर से प्रारंभ हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ओबीसी (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
पात्रता मानदंड
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इसके समकक्ष से पुरानी योजना के तहत वैकल्पिक विषय के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ माध्यमिक या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इसके समकक्ष परीक्षा से 10 + 2 योजना के तहत माध्यमिक होना चाहिए।
- अभ्यर्थियों के पास एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड/विषय में पूर्णकालिक बी.वोक./बीई/बी.टेक./डिप्लोमा/राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र/राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- आवेदकों के पास योग्यता-पश्चात का अनुभव होना चाहिए और यह निम्नानुसार होना चाहिए - बी.वोक./बी.ई./बी.टेक. धारकों के लिए 3 वर्ष, डिप्लोमा धारकों के लिए 5 वर्ष, और राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र/राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र धारकों के लिए 8 वर्ष।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अवाला, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर RPSC भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्रा का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।